Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*मुनि श्रेष्ठ 108 श्री आगम सागर जी महाराज का आज मंगल प्रवेश*

➡️ प्रातः 7:00 बजे गुरु नानक चौक में होगी मंगल अगवानी

राजनांदगांव : दिगंबर जैन समाज के सूर्यकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाधिषथाचार्य आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के आज्ञा अनुवर्ती  शिष्य वर्तमान आचार्य श्रेष्ठ 108 श्री समय सागर जी महाराज जी की अनुमति से धर्म प्रभावना करते हुए मुनी 108 श्री आगम सागर जी मुनिराज जी का ससंघ आगमन राजनांदगांव संस्कारधानी दिगंबर जैन मंदिर में आज 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को प्रातः 7:00 बजे होने जा रहा है। दिगंबर जैन समाज में आगामी होने वाले चातुर्मास को लेकर बहुत ही उत्साह का माहौल है ।

साथ ही आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज के द्वारा दिगंबर जैन मंदिर का नवनिर्माण हेतु दिगंबर जैन मंदिर में  श्री1008 नेमिनाथ भगवान का भव्य जिनालय बनाने हेतु भूमि पूजन का मंगल कार्य उन्होंने अपने अंतिम समय में कराया था। जिसे अब विद्यावंशी 108 श्री आगम सागर जी महाराज जी के सानिध्य में कार्य को प्रारंभ करते हुए पूर्ण करने की इच्छा समाज के लोगों की है।

श्री सूर्यकांत जैन ने बताया कि मुनि संघ का आज रात्रि विश्राम ग्राम पेडरी में पंडित किशोरी लाल शुक्ल उद्यानिकी कॉलेज में हुआ है जो कि शहर से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर है। मुनिराज ससंघ कल प्रातः 7:00 बजे नगर प्रवेश करेंगे मुनि श्री आगम सागर जी के साथ मुनि श्री पुनीत सागर जी महाराज , एलक श्री105 धैर्य सागर जी महाराज जी के मंगल अगवानी हेतु दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झंझरी ,मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष पीसी जैन, सचिव रविकांत जैन ने राजनांदगांव की शकल जैन समाज एवं धर्म प्रेमी बंधुओ से मुनि श्री जी की अगवानी करने गुरु नानक चौक पहुंचने का आग्रह किया है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version