Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भ्रष्टाचार की बली चढ़ी मूंगझर पंचायत 16 लाख कि हो सकती है रिकवरी

भ्रष्टाचार की बली चढ़ी मूंगझर पंचायत 16 लाख कि हो सकती है रिकवरी

देवभोग : शिकायत के बाद मूंगझर पंचायत कि खुली पोल सरपंच ने बड़ा घोटाला को दिया अंजाम हो सकती है लाखो रूपये की रिकवरी.चेक डेम निर्माण के द्वारा किया लाखों रुपयों का घपला। कौशल के खेत के पास चेक डेम निमार्ण का तकनीकी स्वीकृति क्रमांक 114248 एवं विभीषण कश्यप के खेत के पास चेक डेम निर्माण का तकनीकी स्वीकृति क्रमांक 114250 है दोनों कार्यो का तकनीकी स्वीकृति क्रमांक अलग अलग है।

ग्राम पंचायत प्रस्ताव मे श्री राहुल कश्यप श्री मोनूराम पाड़े व सहदेव नेताम ,पंचो का नाम दर्ज है किंतु उपस्थित पंजी के निरिक्षण मे उक्त तीनों पंचो का हस्ताक्षर नही होना पाया गया।तात्कालीन सचिव के द्वारा हड़ताल पर रहने से उसके द्वारा किसी प्रकार का ग्राम पंचायत बैठक नहीं लिया गया है। कौशल के खेत के पास चेक डेम निर्माण एवं विभीषण कश्यप के खेत के पास चेक डेम निर्माण कार्य स्वीकृति स्थल पर ना कर अन्य स्थल पर चेक डेम निर्माण किया गया है।

निर्माण एजेंसी के द्वारा स्थल परिवर्तन के सबंध उच्च कार्यालय से किसी भी प्रकार की अनुमति नही लिया गया जो कि घोर लापरवाही व अनियमितता के श्रेणी में आता है। इस तरह की लापरवाही और जनता को गुमराह करने वाले सरपंचो पर कड़ी से कड़ी कार्रवाही होनी चाहिए ताकि शासन के के द्वारा प्राप्त राशि का दुरुपयोग ना कर सके। जनपद पंचायत देवभोग के उदासीनता के कारणों से ही इस प्रकार के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है।

 

Exit mobile version