* मेकाहारा में चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की बैठक संपन्न, पाटन ब्लॉक के बेलौदी खपरी निवासी मुकेश वर्मा बने मल्टीपरपस कर्मचारियों के अध्यक्ष…
* मेकाहारा अस्पताल में कर्मचारी एकजुट,स्वास्थ्य कर्मचारी संघ में संगठनात्मक बदलाव, मुकेश वर्मा को सौंपी नेतृत्व की जिम्मेदारी…
इस बैठक में सर्वसम्मति से मल्टीपरपस कर्मचारियों के अध्यक्ष पद के लिए श्री मुकेश वर्मा का चयन किया गया। कर्मचारियों ने पाटन ब्लॉक के बेलौदी खपरी निवासी श्री मुकेश वर्मा के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मुकेश वर्मा ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।
