राजनांदगांव : जिले के छुरिया क्षेत्र अंतर्गत गैन्दाटोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी मुकेश कुमार साहू क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। उनकी लोकप्रियता से स्वास्थ्य विभाग का मान बढा है। उनकी खासियत यह है कि वे शासन की योजना के तहत स्कूलों में जाकर बच्चों के नेत्र की जांच करते हैं।
इसी के साथ उनका मुंह मीठा करते हुए बच्चों के साथ घुल मिल जाते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि बच्चों की आंख कमजोर तो नहीं है और कमजोर है तो किस कारण से अगर आंखों में किसी प्रकार का दृष्टि दोष होता है तो उनके लिए चश्मा निशुल्क बनवाने की जरूरत पड़ी तो उनके यदि ऑपरेशन की जरूरत पड़ी तो उनका पूरा सहयोग करने लाने ले जाने तक का सहयोग करते हैं। इससे उन्हें बच्चों के माता-पिता का भी आशीर्वाद मिलता रहा है। मुकेश साहू का कहना है वे मान सम्मान या प्रतिष्ठा के लिए यह कार्य नहीं करते हैं अपितु उनका एकमात्र उद्देश्य है कि बच्चों नेत्र ज्योति सही रहे और वह देश सेवा में अपना योगदान देते रहें।
मुकेश साहू ने आगे कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और स्वछता के स्तर को बढ़ाने के लिए शासन द्वारा बहुत सारी योजना चलाई जा रही हैं। स्कूल नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण भी इन्ही में से एक शासन की बहुत बड़ी योजना हैं। जिसमें स्कूली बच्चो के आँख जांच कर बिमारी की पहचान कर उनका सही समय पर उपचार करना हैं। तथा जिन बच्चों को दृष्टिदोष हैं उन्हें निः शुल्क चश्मा प्रदान करना हैं। स्वास्थ्य विभाग में शासन की योजना को धरातल पर लाने के लिए ऐसे तो अनेक लोग कार्य कर रहे हैं। जिसमें से एक नाम बहुत ही प्रमुखता से सामने आया हैं जिसमें मुकेश कुमार साहू नेत्र सहायक अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र – गैंदाटोला(छुरिया) हैं।
छुरिया क्षेत्र में नेत्र रोग के लिए पहचान बन चुके, सबसे तेज और सटीक कार्य करने में सक्षम मुकेश कुमार साहू इन दिनों शहरी क्षेत्र राजनांदगाव में स्कूल नेत्र स्वास्थ्य पर कार्य कर रहे हैं। मिडिल स्कूल 6वीं, 7वीं, 8वीं कक्षा के बच्चों का आँख जाँच कर, आँख की बिमारी, स्वास्थ, स्वछता, पर्यावरण,खानपान, हाथधोना आदि विषय पर क्लास लेकर तथा प्रश्न- उत्तरी कार्यक्रम के द्वारा जागरूक कर रहे हैं। अभी तक शास. पूर्व माध्य. शाला – कान्हारपुरी वार्ड नं 28, गौरीनगर वार्ड नं 12, बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं 1, मोहड़ वार्ड नं 44 और शंकरपुर वार्ड नं 6 में नेत्र जाँच किया हैं। शहरी क्षेत्र के 5 मिडिल स्कूल में 700 छात्र-छात्राओं का आँख जाँच किया जा चूका हैं।इस कार्य में विनोद कुमार टान्डेकर नेत्र सहायक अधिकारी बुचाटोला(छुरिया) भी उनका बराबरी से साथ दे रहे हैं।
दोनों की जोड़ी शहरी क्षेत्र में कमाल दिखा रही हैं। जहाँ एक ओर पहले जिला मुख्यालय से वानंचाल या ग्रामीण क्षेत्र में कार्य को गति प्रदान करने के लिए कर्मचारी अधिकारी भेजे जाते थे। लेकिन आज के दौर में इन दोनों नेत्र सहायक अधिकारी ने अपने कार्य और मेहनत के दम पर साबित कर दिया हैं कि वानांचल भी अब किसी मामले में पीछे नहीं हैं। बार बार इनकी ड्यूटी राजनांदगाव शहरी क्षेत्र ,घुमका ब्लॉक, डोंगरगढ़ नवरात्री मेला आदि में लगायी जाती हैं। डोंगरगांव में मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक योजना का सबसे प्रमुख चेहरा थे।
ग्राम – मलाईडबरी बाजार में सेवा देते अक्सर दिख जाते थे। यहां मुख्यमंत्री हाटबाजार को शुरू करने का पूरा श्रेय अगर किसी को जाता हैं तो वो मुकेश कुमार साहू। हाटबाजार के प्रचार के लिए नए नए तरीके अपनाकर मरीजों को बाजार तक लाने कि कला उन्हें अच्छे से आती थी। स्कूली बच्चों से योग करा कर मुख़्यमंत्री हाटबाजार का उद्घाटन करना, उनकी ही सोच थी। अपने काम मे वफादार होने के कारण जनता के बीच बहुत लोकप्रिय थे। आज भी टप्पा और तुमड़ीबोड़ क्षेत्र कि जनता उन्हें याद करती हैं। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत करना मुझे बहुत पसंद हैं, कामचोर लोगो से दूर रहता हूँ। मैं सम्मान के लिए काम नहीं करता, अपनी खुशी के लिए काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य जन सेवा हैं।
