Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महापौर प्रत्याशी ‘अलका बाघमार’ को जीतने मैदान में उतरी ‘सांसद धर्मपत्नी रजनी बघेल’

भिलाई : नगरीय निकाय चुनाव दुर्ग की महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार को जीताने चुनावी मैदान में उतरी सांसद विजय बघेल धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल ने भाजपा प्रत्याशीयों के समर्थन में वार्ड 18 एवं 20 में जनसंपर्क किया, हाथ जोड़कर लोगों के घर-घर जाकर मांगा समर्थन। ⬇️शेष नीचे⬇️

आपको बतादें कि दुर्ग निगम चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार को जीत दिलाने के लिए अब चुनावी मैदान में स्टार प्रचार उतर गए है। गुरूवार को दुर्ग के लोकप्रिय सांसद श्रीमान विजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती ​रजनी बघेल भी चुनाव मैदान में उतर गई है। भाजपा की लोकप्रिय, सरल, सहज, भाजपा की कर्मठ और इमानदार प्रत्याशी अल्का बाघमार को जीतने के लिए उनके समर्थन में वार्डों में पैदल -पैदल घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। लोगों से हाथ जोड़कर दुर्ग शहर की जनता के हित और और विकास के लिए भाजपा को जीतने और कमल छाप में बटन दबाने की अपील की। ⬇️शेष नीचे⬇️

इस जनसंपर्क यात्रा के दौरान वार्ड में कई जगह पर उनका भव्य स्वागत हुआ। वार्ड की सैकड़ों महिलाओं ने खुलकर समर्थन में आए। महिलाओं में भाजपा के प्रत्याशी को जीतने के लिए बड़ी उत्साह और उमंग दिखाई दिया। सांसद धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल ने महिलाओं , बड़े-बुजुर्गों से कहा कि देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में माननीय विष्णुदेव साय की सरकार में प्रदेश में विकास कार्य हो रहे है। माताओं, बहनों और वृद्धजनों का सरकार ने पूरा ख्याल रखा है। अब हम सब को मिलकर दुर्ग शहर में भी भाजपा की सरकार बनानी है। ताकि हमारी बहने सशक्त और आत्मनिर्भर बने। ⬇️शेष नीचे⬇️

इस दौरान मनमोहन शर्मा मंडल अध्यक्ष, प्रत्याशी देवनारायण चंद्राकर वार्ड नंबर 18, सावित्री देवी दमाहे वार्ड नंबर 20, अजू तिवारी, बूथ अध्यक्ष निनेश सिन्हा, कात्रिक, मोमल, मन्ना, लता चंद्राकर, संगीता यादव पल्लवी चंद्राकर सुरूचि उमरे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version