Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बेमेतरा जिला मुख्यालय में सांसद विजय बघेल करेंगे ध्वजारोहण

* बेमेतरा जिला मुख्यालय में सांसद विजय बघेल करेंगे ध्वजारोहण…
* 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन…

बेमेतरा।  स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में बेमेतरा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

भाजपा गंगरेल मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा.

सांसद विजय बघेल ध्वजारोहण के पश्चात परेड की सलामी लेंगे तथा समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

जिला मुख्यालय में सांसद विजय बघेल द्वारा ध्वजारोहण किए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

Exit mobile version