* 12 लाख की लागत से बनेगा सत्संग सभागार, सांसद निधि से कोसा नगर को मिली सौगात…
* समाज में संस्कार और ज्ञान का विस्तार करेगा नया सभागार: विजय बघेल…
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि सत्संग सभागार और वाचनालय जैसे निर्माण कार्य समाज में सकारात्मक सोच, संस्कार और ज्ञान के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह भवन न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पूज्य संत महान साहेब जी (आचार्य श्री कबीर निर्णय मंदिर, नागगिरी बुरहानपुर) एवं संत निकटेश्वर साहेब जी (कबीर निर्णय मंदिर, दीक्षित कॉलोनी कोसा नगर भिलाई) की पावन उपस्थिति रही। संतों के सान्निध्य में कार्यक्रम आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
दिनांक 31 जनवरी 2026, शनिवार को आयोजित इस शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
