भिलाई। जेपी ग्रेट, अवंतीबाई चौक, कोहका भिलाई में ‘युवा संवाद—विजन 2047 में युवाओं की भूमिका’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा राष्ट्रगान के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का गजमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने युवाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सदस्य क्रेडा, छत्तीसगढ़ शासन विजय साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मराज शर्मा एवं राजेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारत की धरती पर स्वामी विवेकानंद जैसे महामानव का जन्म हुआ, जिनके विचारों में सत्यता और भारत के प्रति गौरव की भावना थी। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान को बेहतर बनाकर भविष्य का निर्माण करना है तो हमें भारत के गौरवशाली अतीत को जानना होगा। भारत कभी विश्वगुरु रहा और उसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। अंग्रेजों ने भारत को लूटा, लेकिन देश के वीर सपूतों ने बिना किसी स्वार्थ के स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने और अपनी शक्ति एवं क्षमता को पहचानने का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि युवाओं को एकजुट रखना कठिन कार्य है, लेकिन यहां युवाओं की एकजुटता देखकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। अच्छे कार्यों और राष्ट्र निर्माण की दिशा में वे सदैव युवाओं के साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर पंकज शर्मा, अध्यक्ष विवेकानंद विचार मंच, परमजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री विधि प्रकोष्ठ, इशांक गजपाल, अभिषेक वर्मा, अभिमान सिंह, उज्जवल सिंह, निखिल शर्मा, राजेन्द्र यादव, प्रदीप शाह, मुकेश पासवान, राजेन्द्र यादव, ओमप्रकाश साहू, प्रमोद शर्मा, बी पी पाल, बीखम राजपूत, हर्ष तिवारी, दिवासु शर्मा, आकाश यादव, दीपांशु ठाकुर, शंकर, योशु, योगेन्द्र साहू, शंकर वासनिक एवं उत्तम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
