Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सांसद विजय बघेल ने गाड़ाडीह में फोड़ा “दही हांडी”

पाटन : विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम गाड़ाडीह में आज कृष्णाजन्माष्टमी के अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल पहुंचे! जंहा भुतपूर्व विधायक स्व. दाऊ केजू राम वर्मा के प्रतिमा में माल्यार्पण किया!
विदित हो सांसद विजय बघेल गाड़ाडीह पहुँचकर यादव समाज के श्री कृष्ण राधाजी के मंदिर पर पूजा अर्चना किया !तत पश्चात हांडी फोड़ तथा दही लूट किया!

शाश्वत प्रेम और आनंद से भरे है भगवान श्री कृष्ण जी का जीवन :सांसद विजय बघेल
सांसद श्री बघेल ने कहा की भगवान श्री कृष्ण का जीवन शाश्वत प्रेम और आनंद से भरे है! उन्होंने कई लीला की है जिसके माध्यम से हमे जीवन जीने की सिख लेने चाहिए! आगे श्री बघेल ने जन्माष्टमी पर्व की बधाई तथा शुभकामना दिया!
मौके पर मौजूद जनपद सदस्य खिलेश यादव ने सांसद विजय बघेल का स्वागत तथा श्रीफल भेंटकर सम्मान किये साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिऐ आभार व्यक्त किया!

ईस अवसर पर दाऊ दानेश्वर वर्मा, पोशुराम निर्मलकर, मनहरण साहू,कृष्णा साहू, शारदा चंद्राकर,जानू यादव, नेहरू यादव,पुरनेश यादव, परमेश्वर यादव, होरी वर्मा, वाशु वर्मा, मुकुंद वर्मा, संजय चंद्राकर, पप्पू साहू, विनोद ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे!

Exit mobile version