Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ONLY 75रु में दिखाई जाएंगी फिल्में, राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर जबरजस्त छूट

रायपुर : 2022 में 23 सितंबर को मनाया जाएगा (national cinema day) राष्ट्रीय सिनेमा दिवस । इस अवसर पर टॉकीज और पीवीआर में सिर्फ और सिर्फ मात्र 75 रु में दर्शकों को फिल्में दिखाई जाएंगी। ये निर्णय मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा लिया गया है जिसके तहत 4 हजार से अधिक थियेटरों में 75 रुपए में फिल्में दिखाई जाएंगी, पूर्व में ये फैसला 16 सितंबर को लिया गया था लेकिन अब तारीख में बदलाव किया गया है।

2022 में पहली तिमाही में सिनेमाघरों ने अच्छा कमाई की थी। इसका सबसे बड़ा कारण कोरोना के कारण रूकी हुई बड़ी बजट की फिल्मों का पर्दे पर आना। 2022 में ‘केजीएफ चैप्टर 2‘ , ‘आरआरआर‘, ‘विक्रम‘, ‘भूल भुलैया 2‘ और ‘डॉक्टर स्ट्रेंज‘ और ‘टॉप गन मेवरिक‘ जैसी हॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई थीं। जो बॉक्स ऑफिस पर जबरजस्त कमाई की है।

Exit mobile version