आज दिनांक 30/10/2022 को 231 बटालियन मुख्यालय जावंगा गीदम दंतेवाड़ा में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यालय जावंगा से गीदम बस स्टैंड तक मोटरसाईकिल रैली निकाली गई।
इस अवसर पर कमाण्ड़ेंट महोदय ने देश की एकता एवं अखण्डता में सरदार बल्लभ भाई पटेल के अविस्मरणीय योगदान को रेखांकित करते हुए लोगों को एक साथ मिलजुल कर रहने एवं देश में एकता रखने का संदेश दिया । भारत एक विशाल एवं अनेक विविधताओं वाला देश है इसमें अनेक धर्मों, जातियों, वर्गो, मान्यताओं, विचारधाराओं और भाषाओं को मानने वाले लोग रहते है, हम सभी देशवासियों को एक साथ मिलकर देश को नई ऊँचाईयों तक ले जाने में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए।
