वेबडेसक : इटली अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है. इसकी सदियों पुराने शहर, संस्कृति और नजारे देखकर दुनिया भर के लोग यहां पर बरबस ही खींचे चले आते हैं, लेकिन इसी देश का एक और पहलू है. इसका नाम पोवेग्लिया आइलैंड है. इस आइलैंड से जुड़ी बाते काफी डरावनी है। इसे दुनिया का सबसे ज्यादा डरावना आइलैंड भी कहा जाता है. इस जगह को 54 साल से पूरी तरह बंद रखा गया है. यहां टूरिस्टों का आना मना है. इस जगह पर 1930 के आसपास एक मेंटल हॉस्पिटल चला करता था. कहा जाता है कि हॉस्पिटल के एक डायरेक्टर ने ऊंचे टावर से कूदकर अपनी जान दे दी थी। 
बताया जाता है कि 14वीं सदी में यहां प्लेग महामारी फैली और करीब 1 लाख 60 हज़ार लोगों की जान चली गई. इसके बाद सभी शवों को जलाकर दफना दिया गया था. तब से इस जगह को शापित और भूतिया माना जाता है. पिछले 54 साल से यहां कोई नहीं गया है. साल 2015 में इसे रिडेवलेप करने की कोशिश की गई थी. यहां पर लग्जरी रिजॉर्ट बनाने की बात भी सामने आई, लेकिन बात नहीं बन पाई.
