Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विद्यालय में मचा हड़कंप, एक साथ बीमार पड़े 80 से ज्यादा बच्चे

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र अचानक बीमार पड़ गए हैं। वहीं जानकारी मिली है कि 82 छात्र-छात्राएं एक साथ बीमार हुए हैं, जो इलाज के लिए राजपुर अस्पताल पहुंचे हैं।

अचानक बच्चों के बीमार होने से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, स्कूली बच्चों के उपचार के लिए अधीक्षक और स्टाफ नर्स सभी बीमार बच्चों को लेकर राजपुर अस्पताल पहुंचे हुए हैं। आपको बता दें कि बलरामपुर का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय काफी चर्चा में रहता है।

और इससे पहले भी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रों को खराब भोजन, दूषित पानी मिलने की खबर सामने आई थी जिसके चलते बच्चों ने सड़क पर कर हॉस्टल अधीक्षक को हटाने की मांग की थी।

Exit mobile version