Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में जलाए गए 5 लाख से ज्यादा दीये, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

(संतोष देवांगन) राजनांदगांव : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभागमन पर शहर के दिग्विजय स्टेडियम में 5 लाख दीप जलाकर उत्सव मनाया गया। वहीं इस कार्यक्रम ने USA बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि, दिग्विजय स्टेडियम में संस्कारधानी सनातन धर्म सेवा परिवार समिति की ओर से 5 लाख 25 हजार दीप जलाए गए थे।

दिग्विजय स्टेडियम में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु श्रीराम, त्रिशुल, धनुष, तीर, ओम, स्वास्तिक, गदा, डमरू, भारत का नक्शा, मोर, दिया जैसी विभिन्न आकृतियां बनाई गई थी। दिग्विजय स्टेडियम (Digvijay Stadium) में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लगभग 5 लाख 25 हजार से ज्यादा दीप प्रज्जवलित किए गए।

संस्कारधानी सनातन धर्म सेवा परिवार समिति की ओर से मानव मंदिर चौक, भारत माता चौक और शहर में लाखों दीए जलाए गए। राजनांदगांव शहर में लगभग 5 लाख दिए जलाने के लिए समिति एवं संस्कार ठाकुर के माध्यम से जिले का नाम यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दर्ज किया गया है।

Exit mobile version