Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दो बाईक भिड़ने से ‘मोरध्वज साहू’ की मौत

दो बाईक भिड़ने से 'मोरध्वज साहू' की मौत

दुर्ग :  अपनी बहन के यहां छट्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेलौदी में दो बाइक की आमने सामने टक्कर जबरदस्त टक्कर से ‘मोरध्वज साहू’ की मौत हो गई। बताया जाता है की मृतक अपने बड़े भाई के साथ अपनी बहन के यहां छट्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान ग्राम बेलौदी में वे हादसे का शिकार हो गया। वही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपित बाइक चालक के खिलाफ तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिरसा चौकी पुलिस ने बताया कि ग्राम बेलौदी निवासी मोरध्वज साहू अपने बड़े भाई गीता लाल साहू के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी बहन नागेश्वरी साहू के यहां छडी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था।साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्य भी परिवार सहित दूसरी गाड़ियों में थे । वे जैसे ही ग्राम बेलौदी के पास पहुंचे थे कि सामने आ रही बाइक ने मोरध्वज साहू की बाइक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे मोरध्वज साहू और उसके भाई गीता लाल साहू को गंभीर चोट लगी। लोगो की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां मोरध्वज साहू की मौत हो गई। वहीं उसके भाई गीता लाल साहू का अभी भी इलाज चल रहा है।

Exit mobile version