राजनाँदगाँव/डोंगरगाँव : जिला किसान कांग्रेस राजनाँदगाँव की मासिक बैठक का आयोजन दिनांक 02 नवम्बर को डोंगरगाँव विधानसभा के ग्राम अर्जुनी में रखा गया है । सुबह साढ़े दस बजे आहूत इस बैठक को जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मदन साहू की अगुवाई में रखा गया है जिसमे सभी पदाधिकारियों का बैठक में पहुंचना सुनिश्चित किया गया है।
मदन साहू ने प्रेस विग्यप्ति जारी करते हुए कहा कि इस आवश्यक बैठक में वर्तमान में हो रही धान खरीदी एवं आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर योजना तैयार की जायेगी व्धा अन्य प्रमुख मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जायेगी । मदन साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राम बिलास साहू के निर्देशानुसार आगामी 08 नवम्बर से प्रदेश किसान सम्मान यात्रा की भी शुरुआत की जानी है।
जिसके विषय में भी उक्त बैठक में चर्चा की जायेगी , इसके अलावा किसान सहयोग समिति के सम्बन्ध , किसान सम्मान यात्रा की रूप रेखा सहित धान खरीदी केन्द्रो मे किसान सहयोग समिति के गठन व प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा की जायेगी । मदन साहू ने बताया कि किसान सम्मान यात्रा को लेकर आगामी 03 नवम्बर को प्रदेश किसान कांग्रेस की बैठक राजिव भवन रायपुर में राखी गई है जिसमे सभी को उपस्थित होने कहा गया है।
राजनांदगांव से दीपक साहू
