Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मानसून देर से देगा दस्तक, मौसम विभाग ने बताई बड़ी वजह, जानिए कब तक आएगा मानसून

रायपुर : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (cyclone biperjoy) कल शाम गुजरात के तट से टकराने के बाद बेहद खतरनाक (extremely dangerous) हो गया है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (cyclone biperjoy) तेज़ी के साथ सौराष्ट्र-कच्छ के इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। वहीं इस तूफ़ान का असर देश के कई अन्य राज्यों में भी देखने के लिए मिल रहा है।

राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (cyclone biperjoy) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अब छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए भी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक़, छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून आने में देरी होगी। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (cyclone biperjoy) के कारण मानसून की रफ़्तार काफी धीमी हो गई है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (cyclone biperjoy) के कारण से अब छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने का समय आगे बढ़ गया है। जिसके चलते छत्तीसगढ में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। और साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 18 से 21 जून के बीच मानसून के रफ़्तार में तेजी आएगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य के कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई है।

Exit mobile version