Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, राजधानी समेत 30 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के करीब 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम जिले के कुछ हिस्सों में भी जल्द मानसून की एंट्री होने वाली है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

रायपुर में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम हुई जोरदार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा रायपुर शहर, भिलाई, धरमजयगढ़, डोंगरगढ़, अंबागढ़ चौकी, बसना, अर्जुन्दा सहित कई इलाकों में 1 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग का अलर्ट: इन जिलों में आंधी, बिजली और तेज बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने बुधवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

इन क्षेत्रों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

येलो अलर्ट वाले जिले

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर सहित कई जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बादल गरजने और बारिश की संभावना है।

आज रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मानसून और सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

Exit mobile version