* “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के तहत ग्राम बारना पंहुचे सभापति जिला पंचायत एवं अध्यक्ष गंगरेल मंडल भाजपा श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन…
* हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे वंचित मोनिका देवांगन…
इस अवसर पर श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी भूमिहीन कृषक योजना हर घर शुद्ध पेयजल योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से घर-घर जाकर संपर्क किया गया।साथ ही ग्राम के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया।
* कार्यक्रम में मुख्य रूप से रहे उपस्थित:
लाभार्थियों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की तथा अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान पर संतोष व्यक्त किया। अभियान के सफल संचालन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। ‘गांव चलो – बस्ती चलो’ अभियान आगामी दिनों में क्षेत्र के अन्य ग्रामों में भी इसी उत्साह के साथ चलाया जाएगा।