Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नाबालिग लड़की का रास्ता रोकर किया छेड़छाड़… धमकी देकर की गंदी हरकत… पुलिस ने किया 4 आरोपी को गिरफ्तार

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले में रहने वाली नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर उसे डराने-धमकाने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल एक लड़की ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि, वह किसी काम से अपने परिचित के साथ पनेका के बायपास की तरफ जा रही थी। इस दौरान 4 बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया, इसके बाद वे नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगे।



इस दौरान उन्होंने नाबालिग को खूब डराया-धमकाया और आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी हाथ लगाया। इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी बसंतपुर शिवचंद्रा ने अपनी टीमों को रवाना किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।



पुलिस को सफलता मिली और चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के नाम लव कुमार यादव, राहुल यादव, विकास गोस्वामी और देव्यांश साहू हैं। इनमें से 3 आरोपी लव, राहुल और विकार पनेका के रहने वाले हैं और देव्यांश साहू दुर्ग निवासी है। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 354, 354(क), 354(ख), 294, 323, 34 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आपको बता दे कि, यह मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है।

Exit mobile version