Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

8 वर्ष की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

बालोद : दल्लीराजहरा में 8 वर्ष की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने लोमन भंडारी आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेज दिया है। पुलिस ने बताया की नाबालिग बच्ची ने आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी की आरोपी ने 4 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे घर के बाहर खेलते समय छेड़छाड़ की थी। गलत नियत से शरीर के कई अंगों को टच किया था।

आपको बता दे की इसके अलावा आरोपी ने पहले भी इस तरह की हरकत पीड़िता के साथ कर चुका है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद दल्लीराजहरा थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते एसपी जितेन्द्र यादव ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने निर्देश दिए थे।

Exit mobile version