Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

घर में घुसकर महिला के साथ किया था छेड़खानी, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

रायगढ़ : खरसिया पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के संबंध में स्थानीय महिला ने 27 अप्रैल 2025 को पुलिस थाना खरसिया में लिखित आवेदन देकर नागेश्वर प्रसाद गुप्ता उम्र 40 वर्षीय निवासी मल्हार पुलिस थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने यह बताया कि आरोपी नागेश्वर गुप्ता वर्तमान में उनके गांव में रह रहा है। 24 अप्रैल 2025 की रात जब महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। तब आरोपी घर के बाड़ी की तरफ से अंदर घुस आया और सोई अवस्था में महिला से गलत नीयत से छेड़खानी करने लगा।

महिला के विरोध और चिल्लाने पर आरोपी मौके से वहा से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी महिला ने शीघ्र परिजनों को दी और पति के आने पर इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की शिकायत दर्ज करवाने पर प्रशिक्षु IPS अधिकारी श्री हर्षित मेहर, पुलिस थाना प्रभारी खरसिया के निर्देशन में आरोपी नागेश्वर गुप्ता के विरुद्ध अपराध क्रमांक 238/2025 धारा 331(4), 74, 75(1)(i)-BNS के तहत यह मामला दर्ज कर प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर द्वारा पीड़िता का बयान लिया गया और फिर प्रशिक्षु IPS श्री हर्षित मेहर के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा दोषी की पतासाजी कर उसे शीघ्र हिरासत में लिया गया। मेडिकल परीक्षण और गिरफ्तारी की अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बाद दोषी को आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version