Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मांडवी की सराहनीय पहल

रिपोर्टर – शशिकांत सनसनी मोहला मानपुर

अंबागढ़ चौकी। मोहला-एकटकन्हार मार्ग पर चिलमटोला एफसीआई गोदाम के पास एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में घायल युवक सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। इसी दौरान दौरे पर निकले मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मांडवी की नजर उस युवक पर पड़ी।

विधायक मांडवी ने तुरंत अपने काफिले को रुकवाया और बिना समय गँवाए सुरक्षाकर्मियों की मदद से घायल युवक को फॉलो वाहन में लेटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला पहुँचाया।

बेहोश युवक के मोबाइल पर आए कॉल को रिसीव करने पर उसकी पहचान शेरपार, मानपुर निवासी के रूप में हुई। जानकारी मिली कि युवक अनियंत्रित होकर सड़क हादसे का शिकार हुआ और गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विधायक इंद्रशाह मांडवी ने मौके पर सूझबूझ और मानवता का परिचय देते हुए न सिर्फ युवक को अस्पताल पहुँचाया बल्कि चिकित्सकों को तत्काल इलाज के निर्देश भी दिए।

स्थानीय लोगों ने विधायक की इस मानवीय पहल और संवेदनशीलता की सराहना की।

Exit mobile version