Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मोहित शर्मा को मिला शिक्षक रत्न सम्मान

दुर्ग/पाटन : शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2022 का आयोजन दुलीचंद जालान महाविद्यालय सरसिवा में संस्थापक व संयोजन डा. शिवनारायण देवागंन आस के संयोजन में हुआ जिसमें मोहित कुमार शर्मा उच्च वर्ग शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा को शिकसा शिक्षक रत्न सम्मान से मोमेटों व सम्मान पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर एन. पी यादव प्राचार्य दुलीचंद जालान महाविद्यालय सरसिंवा, परस राम साहू राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक, कुनाल पाण्डेय प्रभारी तहसीलदार लवन, कौशलेन्द्र पटेल प्रांताध्यक्ष, बोधी राम साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजय मैथिल प्रदेश संयुक्त सचिव, महेत्तर देवागंन प्रदेश संगठन मंत्री विजय प्रधान जिलाध्यक्ष जांजगीर शिकसा आदि उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि ये सामुदायिक सहभागिता, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों, मंच संचालन, गीत, कविता ,प्रेरणा गीत लेखन आदि में विशेष योगदान के लिए शिक्षक को विषेश उपलब्धियों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित चुकें है। शिक्षक के इस उपलब्धि पर शाला परिवार , विद्यार्थियों, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा ने हर्ष व्यक्त किया है।

Exit mobile version