*➡️ सभी धर्म के मानने वालों के लिए श्रद्धा का केंद्र है जलाल बाग*
*राजनांदगांव ।*
संस्कारधानी की तासीर ही ऐसी है। कि यहां सभी धर्म के लोग एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए परस्पर धार्मिक स्थलों के प्रति श्रद्धा रखते हैं। शहर के पार्रीनाल स्थित जलाल बाग उन्ही धर्मस्थलीयों में खास है। जिसके प्रति सभी धर्म के लोग भारी अकीदत या श्रद्धा रखते हैं। कई विशिष्ट व्यक्ति भी यहां चादर पोसी करने आते हैं। और सैयद जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह से आशीर्वाद लेकर खुशी-खुशी घर लौटते हैं। इस दरगाह और यतीम खाना के नए कार्यवाहक सदर के रूप में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी मो. इरफान शेख को नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति के बाद जनाब शेख ने इस नियुक्ति को सैयद साहब का आदेश हुकुम मानते हुए अपनी नई जिम्मेदारी दरगाह में चादर चढ़ाकर संभाल ली है। उनकी कार्यवाहक मुतवल्ली के रूप में इस नियुक्ति से इरफान समर्थकों में भारी खुशी का माहौल है। आस्ताना ऐ हज़रत बाबा जलालउद्दीन शाह र.अ. पररिनाला में वक़्फ़ बोर्ड द्वारा चुने गए कार्यवाहक सदर जनाब मोहम्मद इरफ़ान शेख़ ने अपने सभी करीबियों के साथ उपस्थित होकर बाबा के आस्ताने में चादर पेश की। तत्पश्चात अपने नवीन दायित्व का आग़ाज़ किया।
इसी कड़ी में जमातियों ने उन्हें दस्तार बंदी कर कार्यभार सौंपा एवं मुबारकबाद पेश की। जिसमे विशेष रूप से जनाब अक्कू भाई , मतीन भाई , हाजी शमीम बड़गुजर भाई , सिराज भाई , अयूब भाई , हाजी सरीफ भाई , हाजी राजा भाई , फ़िरोज़ भाई , नईम भाई , यासीन भाई , हाजी फ़िरोज़ गोरी भाई , जुनैद बड़गुजर भाई , अफ़ज़ल खान जी , अहमद रज़ा भाई , ज़हीर अब्बास भाई , असलम भाई , हैरी जोसेफ जी , वसीम भाई , रफीक खान जी , तबरेज़ खान , बाबू गोरी , राहुल भोईर , रामेश्वर यादव , हेमंत राजपूत भाई , शुभम चौहानरिज़वान बड़गुजर , नदीम बड़गुजर , भुरू बड़गुजर आदि शामिल हुए।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट