Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मोहबा प्राथमिक स्कूल कांड – एचएम पर अश्लील हरकत के आरोप, पालकों में आक्रोश, बच्चों मे दहशत का मौहल

  1. शशिकांत सनसनी राजनांदगाँव छत्तीसगढ़
    राजनांदगांव। मोहबा प्राथमिक स्कूल के प्रधानपाठक नेतराम वर्मा पर छात्राओं से अश्लील हरकत के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सहायक शिक्षक डीसम तिवारी पर मामले को दबाने का आरोप है, जिसके चलते उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।ऐसे खुला मामला
  2. बड़ी खबर Big News

कुछ छात्राओं के स्कूल जाने से मना करने पर पालकों को शक हुआ। 6 अगस्त को पालक समिति की बैठक में बच्चों ने एचएम की करतूतें बताईं, जिसके बाद मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा। 7 अगस्त को बीईओ को शिकायत दी गई, फिर संकुल समन्वयक की जांच रिपोर्ट डीईओ को सौंपी गई।

कानूनी कार्रवाई
डीईओ ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर चिखली पुलिस को पत्र भेजा। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी अरुण नामदेव ने कहा— “दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।”

पालकों में रोष
स्थानीय अभिभावकों ने कहा कि अब वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग व प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा इंतज़ाम की मांग की है।

सुरक्षा व जागरूकता पर जोर
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए स्कूलों में सीसीटीवी, नियमित निगरानी और शिक्षक-छात्र संबंधों की समीक्षा आवश्यक है। साथ ही बच्चों और अभिभावकों को बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना जरूरी है।

Exit mobile version