Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ सरकार की वार्षिक बजट में मोदी की गारंटी – मो. इमरान बीबा

छत्तीसगढ़ सरकार की वार्षिक बजट में मोदी की गारंटी - मो. इमरान बीबा

राजनांदगांव : पूर्व राज्य हज कमिटी, विशेष आमंत्रित सदस्य और वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान बीबा ने छत्तीसगढ़ में साय सरकार की वार्षिक बजट 2024 – 25 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट मोदी सरकार की गारंटी वाला बजट है। इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और बड़े-बुजुर्गों व युवाओं के लिए एक से बढ़कर एक प्रावधान है। मोदी सरकार ने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेगी। इसकी शुरुआत हो गई है। श्री बीबा ने आगे कहा कि उक्त बजट में सभी वर्गों के लिए राशि  का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा रखी है।

बजट में प्रदेश के किसानों, युवाओं, मातृ शक्ति को केंद्रित कर सभी के विकास की संभावनाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है। प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं और कोई भार नहीं है।  स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के लिए 561 करोड रुपए का प्रावधान, आवास योजना के लिए 8369 करोड़ का प्रावधान किया गया हैं।

कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान, नल जल योजना के लिए 4500 करोड़ रुपए का प्रावधान, युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना, स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के लिए 561 करोड रुपए का प्रावधान, 117 करोड़ रुपए का प्रावधान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। डबल इंजन सरकार में महिलाओं के लिए बजट में विभिन्न प्रावधान किए हैं। जिसमें महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1000 रुपये और प्रति माह 12000 रुपये दिया जाएगा।

Exit mobile version