रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट रायपुर की टीम ने आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए 100 मोबाईल फोन को रायपुर सहित अन्य जिलों व अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया।
बता दे की एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा करीब 100 नग मोबाईल फोन की कीमत 25 लाख रुपए बरामद कर आज दिनांक 14.07.2022 को मोबाईल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम सहित रायपुर पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया।
