Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मोबाइल शॉप के संचालक ने किया युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

युवती से प्रेम संबंध स्थापित कर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी-युवक संतोष गुप्ता (29वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है। युवती ने थाने में शिकायत कि थी की वे मोबाइल दुकान में अपना मोबाईल बनवाने के लिए दी है। मोबाइल दुकान वाला मोबाइल बनने के बाद कॉल करूंगा कहकर मोबाइल नम्बर ले लिया । 2 दिन बाद मोबाइल बन गया है कहकर कॉल करने पर दुकान जाकर मोबाइल लेकर आयी।

2 दिन बाद मोबाइल दुकान वाला कॉल कर अपना नाम संतोष गुप्ता बताया और पसंद करता हूं बोला । उसके बाद से संतोष गुप्ता के कॉल करने पर उससे बात करने लगी । जुलाई महीने में 1 दिन दुकान पर मिलने बुलाया तो गई, तब दुकान में कोई नहीं था, संतोष गुप्ता शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद कई बार संतोष गुप्ता शारीरिक संबंध बनाया जिसे तुम्हारे मम्मी-पापा को बताओ और जल्दी शादी करो कहने पर टाल देता था ।

फिर युवती ने अपने भैया-भाभी को बताओ बोली थी और एक दिन उसके भैया-भाभी को दोनों के संबंध बतायी । तब संतोष के भैया भाभी बोले जो गलती किया है तो उसको शादी करना पडेगा या तो सजा भुगतना पडेगा । इसकी जानकारी संतोष गुप्ता को होने पर संतोष गुप्ता क्यों मेरे घरवालों को बतायी कहकर नाराज हो गया और अब शादी नहीं करूंगा जो करना है कर ले कहकर साफ इंकार कर दिया।

पीड़ित युवती के आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध धारा 376 IPC को अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे के नेतृत्व में दबिश देकर आरोपी संतोष गुप्ता (29वर्ष) निवासी माघीमडया थाना रामकोला जिला कुशीनगर (उ.प्र.) हा.मु. उर्जानगर तमनार को हिरासत में लिया, आरोपी के कब्जे से एक नग रेड-मी (Redmi) कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Exit mobile version