Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मधुसूदन यादव के कार्यकाल में आई शहर विकास में तेजी – मो. इमरान बीबा

छत्तीसगढ़ सरकार की वार्षिक बजट में मोदी की गारंटी - मो. इमरान बीबा

➡️ कहा – सभी 51 वार्ड का बारी-बारी से दौरा कर रहे महापौर

राजनांदगांव। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भाजपा व पूर्व सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के मो. इमरान बीबा ने कहा कि महापौर मधुसूदन यादव शहर विकास के मामले में मजे हुए खिलाड़ी हैं। महापौर के रूप में उनके तीसरे कार्यकाल में नगर निगम के सभी 51 वार्ड में विकास और निर्माण कार्य तेज हुए हैं नगर निगम में पूर्ण बहुमत से भाजपा के महापौर सहित पार्षदों के चुने जाने के बाद कांग्रेस शासन काल के समय से लगा ग्रहण समाप्त हुआ ।

जनाब बीबा ने आगे कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ भाजपा का संकल्प है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित प्रदेश व राष्ट्रीय संगठन इसी पर ध्यान केंद्रित करके जनसेवा राष्ट्र सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि मधुसूदन यादव पूर्व सांसद और दो बार पहले महापौर रह चुके हैं अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत वार्ड पार्षद के रूप में करते हुए उन्होंने अपनी ईमानदारी और दृढ़ कर्तव्य निष्ठा से काम करते हुए न सिर्फ चुनाव जीतते रहे हैं। अपितु जनता के दिलों पर भी राज करते हैं इसीलिए तो वह सर्वमान्य नेता के रूप में अपने पहचान बना चुके हैं उनकी नेतृत्व शैली के कायल कई विपक्षी नेता भी है। महापौर मधुसूदन यादव सभी 51वार्ड का बारी-बारी से दौरा करते हुए लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं समस्याएं हल करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं समस्याएं हल हो जाने पर जनता उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित कर रही है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version