Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विधायक ने किया टॉपर को Tablet और PC गिफ्ट, जानिए पूरा मामला !

जांजगीर : बलौदा क्षेत्र के पंतोरा गांव की होनहार छात्रा खुशी देवांगन ने 12वीं बोर्ड पेपर में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में 9वां स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स संकाय की छात्रा खुशी ने 500 में से 480 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। खुशी की इस सफलता पर अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की और टैबलेट PC भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया है।

यह भी पढ़े :- शराबी मां की बेटे ने की हत्या, मोहल्ले में सरेआम दिया वारदात को अंजाम

विधायक ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। खुशी का सपना यह है कि वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बने। उनके इस सपने को साकार करने में उनके पिता जो बर्तन की छोटी दुकान चलाते हैं और पूरे परिवार ने कड़ी मेहनत और समर्पण से साथ दिया है। खुशी के परिवार में उसके माता-पिता और चार बहनें हैं।

यह भी पढ़े :- बिल्डिंग में मिली 4 लाशें, जानिए पूरा मामला !

Exit mobile version