Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विधायक ने ग्राम बालेर और घोड़ाझरी में रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन

औंधी (मानपुर)_औंधी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव के आश्रित ग्राम बालेर और घोड़ाझरी में रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मोहला-मानपुर विधायक माननीय इंद्रशाह मंडावी जी ने प्राथमिक शाला बालेर एवं घोड़ाझरी का औचक निरीक्षण कर बच्चों से परिचय प्राप्त किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित जानकारी ली।

भूमिपूजन कार्यक्रम में धन्साय जांगी (सरपंच नवागांव), देवानंद कौशिक (जनपद उपाध्यक्ष मानपुर), दिनेश शाह मंडावी, घासिया नाग, श्रीमती सुखमबाई खरे, प्रकाश गवारना, ग्राम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विधायक मंडावी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रंगमंच निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

Exit mobile version