Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विधायक ने 3 परिजनों को दिया मुआवजा राशि का चेक

विधायक ने 3 परिजनों को दिया मुआवजा राशि का चेक

जशपुर : जशपुर के विधायक विनय भगत ने आज सन्ना बाजार डांड में आकाशीय बिजली गिरने से प्रभावित 3 मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत् प्रभावित परिवारों को घर जाकर विधायक ने सौंपा मुआवजा राशि का चेक । उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को हर संभव मदद करने की कही बात । विधायक ने बगीचा एसडीएम और सन्ना तहसील को निर्देशित किया है कि घायल मरीजों का इलाज प्राथमिकता से कराएं जाए।

बता दे की मृतकों में बगीचा विकासखंड के मधुपूर कवई निवासी संजू राम, ग्राम बम्हनी निवासी भिखनाथ एवं जशपुर विकासखंड के ग्राम रानी बगीचा निवासी विजय मिंज शामिल है। साथ ही सन्ना तहसील के ग्राम जमुनियापाठ निवासी निलेश्वर यादव तथा ग्राम छिनगाटोली निवासी सैनाथ राम घायल है, जिनका बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए है।

Exit mobile version