Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विधायक डमरूधर पुजारी चुने गए, आदिवासी राजगोड़ समाज के केन्द्राध्यक्ष

विधायक डमरूधर पुजारी चुने गए. आदिवासी राजगोड़ समाज के केन्द्राध्यक्ष

गोहरापदर : आदिवासी राजगोंड समाज केंद्र सभा झरगांव के अध्यक्ष पद का निर्वाचन केंद्र सभा मुख्यालय झरगांव में संपन्न हुआ जिसमें विन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डमरूधर पुजारी को पुनः केंद्राध्यक्ष चुना गया डमरूधर पुजारी पूर्व में 11 वर्ष तक केंद्र सभा अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।

जिसके चलते समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताते हुए पुनः जब डमरूधर पुजारी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी,निर्वाचन पश्चात श्री पुजारी जी ने कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ मुझे पुनः दुबारा जिम्मेदारी सौंपी है मै निष्ठा पुर्वक समाज के हित में कार्य करुंगा,समाज के लिए सदैव समर्पित रहुंगा।

निर्वाचन पश्चात भाजपा मंडल मुख्यालय गोहरापदर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए फुलमाला से लाद दिया और मिठाई खिलाकर बधाई दी,जिसमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,उपाध्यक्ष ललिता सोमवंशी,महामंत्री तानसिंह मांझी,कोषाध्यक्ष सोभित ध्रुवा,अजजा मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र मांझी,उपाध्यक्ष प्रेमसिंह मांझी,जिला कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सोमवंशी,हेमराज मांझी,उजलराम मांझी, हरिशकुमार मरकाम,अरविंद सोम,होलीराम नागेश,नेहरु पोर्ते,मदनराम मांझी,भीखराम यादव सहित कार्यकर्ता गण ने बधाई शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version