* सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रूपए का चेक..
* संभाग आयुक्त और आईजी भी शिविर में शामिल हुए, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण…
* 744 आवेदन में से 43 का मौके पर निराकरण…
इस राशि से जागृति स्व सहायता समूह और विजयता धीवर लघु उद्योग स्थापित करेंगी। शिविर में संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर और दुर्ग रेंज के आईजी श्री अभिषेक सांडिल विशेष रूप से उपस्थित थे।
उन्होंने विभिन्न विभागों से स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। इससे पूर्व विधायक श्री चंद्राकर ने भी विभागीय अधिकारियों से जनता की समस्या संबंधी आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिये।
शिविर के माध्यम से न केवल जनप्रतिनिधि बल्कि उच्च अधिकारी आप लोगों के समक्ष उपस्थित रहकर आपके द्वारा बताए शिकायतों का निराकरण निर्धारित समयावधि में पूरा करते है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि सुशासन शिविर में संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं दुर्ग रेंज के आईजी श्री अभिषेक सांडिल शिविर में भी मौजूद है। उनकी ही निगरानी पर यह शिविर संपादित हो रहा है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत विजयता धीवर को सिलाई कार्य और दस सदस्य वाली जागृति स्व सहायता समूह को आचार पापड़ उद्योग लगाने दो-दो लाख रूपए का चेक वितरण किया। शिविर में नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा ने अतिथियों का स्वागत की।
विधायक श्री चंद्राकर ने दिलाया संकल्प:
सुशासन शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौत एवं घायलों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए आम नागरिकों को शपथ दिलाई।
उन्होंने नशे की हालत में और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने समेत हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने का आव्हान किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री चंद्राकर और संभाग आयुक्त श्री राठौर ने क्षेत्र के 23 लोगों को वाहन चलाने लर्निंग लाइसेंस सौंपा।
49 लोगों को आयुष्मान कार्ड: