बिहार में राजपूत सबसे उपेक्षित!ओवैसी सच्चे राष्ट्रवादी!
रिपोर्ट अनमोल कुमार पटना।
बिहार देश में सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारे का सबसे बड़ी मिशाल है!यहां राजपूत समाज सबसे उपेक्षित है!ओवैसी सच्चे राष्ट्रवादी हैं!राजद व अन्य विपक्षी दल केवल अपनी दुकान चला रहे हैं।उक्त बातें राजपा(सत्य)के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने कही!वे मंगलवार को राजधानी पटना के बोरिंग रोड़ स्थित पीजीएचपीएल ग्रुप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बिहार में अपनी पार्टी के विस्तार को लेकर कई दलों से गठबंधन की बात कही। गौरतलब हो कि शेर सिंह राणा दो दिवसीय शौर्य दिवस समारोह को लेकर मंगलवार को राजधानी पटना पहुंचे।जहां पटना के राजीव नगर स्थित राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शौर्य दिवस समारोह को संबोधित किया।वहीं प्रदेश कार्यालय में शौर्य दिवस समारोह के अवसर पर कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी।उसके उपरांत शेर सिंह राणा बोरिंग रोड़ स्थित पीजीएचपीएल ग्रुप पटना पहुंचे।जहां उनके सम्मान समारोह में कई लोगों को अपने पार्टी में शामिल किया गया। उन्होंने पीजीएचपीएल ग्रुप के निदेशक भूषण कुमार सिंह को राजपा सत्य का उपाध्यक्ष मनोनीत किया।वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विधानसभा चुनाव हम मजबूती से 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।कई मजबूत दलों से गठबंधन को लेकर हमारी बात चल रही है।बिहार को किसी भी कीमत पर बीमारू राज्य से बाहर निकालने को लेकर हमारी पार्टी दृढ़ संकल्पित है।बिहार में राजद समेत कई विपक्षी दल सिर्फ अपनी दुकान चला रहे हैं।वहीं बीजेपी पूरी तरह चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल कर रही है।जेडीयू बीजेपी गठबंधन पूरी तरह बदहाली पर है।बिहार में जनता बदलाव के मूड में नजर आ रही है। समारोह का संचालन प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया।उक्त समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह व उपाध्यक्ष भूषण कुमार सिंह के नेतृत्व सैकड़ों लोगों द्वारा राजपा सत्य को मजबूत करने के लिए जोरदार आह्वान किया गया।