Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक संपन्न

➡️ 6 महिला व 1 पुरुष को भाजपा का गमछा पहनाकर कर किया शामिल – मो. इरफान शेख

राजनांदगांव : गत दिनों 5 मार्च दिन मंगलवार 2024 को जिला भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चे के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे बैठक शुरू हुआ जिसमें राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई और मोहला मानपुर चौकी जिले के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित हुए। जिसमें राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र स्तरीय स्नेह संवाद संबंधित चर्चा हुई। तत्पश्चात बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख के नेतृत्व में 6 महिला व 1 पुरुष को भाजपा का गमछा पहनाकर अल्पसंख्यक मोर्चे में शामिल किया गया।

बैठक में विशेष तौर से मोहम्मद सद्दाम जी प्रदेश प्रभारी, डॉ. सलीम राज जी प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा, शेख आसिफ जी राजनांदगाव प्रभारी, राहिल रउफी जी, श्री राजेंद्र गोलछा जिला भाजपा महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मो. इरफ़ान शेख जी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा , हाकिम खान जी दक्षिण मंडल महामंत्री, श्री अकरम कुरैशी जी – पूर्व राज्य मंत्री , श्री तरुण लहरवानी जी – दक्षिण मंडल अध्यक्ष , रफीक खान जी , राजू कुरैशी जी – छुरिया जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा , अमर लालवानी जी, शिव वर्मा जी , किसुन यदु जी, संगीता मिश्रा जी, ज़हीर अब्बास जी जिला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, अफ़ज़ल खान जी, हैरी जोसेफ जी, अख्तर अली जी, इमरान बिबा जी, असलम खान जी, साक्षी भाटिया जी, आबिद मेमन जी, नदीम बड़गुजर जी, सलीम खान जी श्रीमती सिम्मी अली, नासिर खान जी , तबरेज खान जी, राहुल भोईर, बबलू आदि सहित अल्पसंख्यक मोर्च के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री ज़हीर अब्बास जी ने दी हैं।

Exit mobile version