Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है, जंहा आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर व बंधक बनाकर कई दिनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। इस मामले में कोटा पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। वही आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

बता दे की कोटा क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म की शिकायत की है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित की तखतपुर क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत बरगन अगरियापारा में रहने वाले जागेश सिंह जगत(25) से दोस्ती थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और नाबालिग को धमकाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। वही नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version