Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कल शाम से था लापता नाबालिग, नहर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार : पलारी के नहर में आज सोमवार को बच्चे की लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई, मृतक की पहचान 14 साल के रूपेश कुमार पिता दिलीप कनोजे के रूप में की गई है। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत हो गई होगी। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। यह मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। वहीं बताया जा रहा है कि, महामाया चौक वार्ड क्रमांक 4 पलारी निवासी मृतक कक्षा 8वीं का छात्र था। कल यानि रविवार की शाम लगभग 4 बजे से गायब हो गया था। जिस पर परिजनों ने गुम होने की सूचना पलारी थाने में दी थी। इस मामले की जांच के दौरान आज लवन शाखा मुख्य नहर में पुलिया से 200 मीटर दूर पलारी टीन कपाट शनि मंदिर के पास छात्र की लाश मिली है।

Exit mobile version