Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ होगी बारिश, प्रदेश के इन जिलों में दिया चेतावनी

रायपुर : मौसम विभाग द्वारा 23 मई से लेकर 26 मई तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बताई गई है। बता दे की पेंड्रा रोड में भारी बरसात हुई है। आज दोपहर के बाद अमरकंटक-पेंड्रा क्षेत्र में अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ बादल घिरे और बरसात शुरू हो गई।

जानकारी के मुताबिक पेण्ड्रा और जशपुर जैसे कुछ स्थानों पर शनिवार शाम और रात भी बरसात हुई थी। तेज हवाओं के साथ बादल घिरे और बारिश की वजह से आज मौसम सुहावना हो गया, एक दिन पहले प्रदेश के अधिकांश जिलों में बरसात हुई है। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकतर स्टेशनों का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए सुकमा जिले में अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। वहीं सोमवार को मध्य और उत्तर क्षेत्र के 18 जिलों में अंधड़ की संभावना जताई गई है। अगले तीन दिनों में अंधड़ का क्षेत्र बढ़ेगा। 26 मई को सुकमा जिले को छोड़कर शेष 27 जिलों में अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के इस अलर्ट का मतलब स्थितियों पर नजर रखने से है।

Exit mobile version