Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

एथेनॉल प्लांट के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

पाटन : पाटन ब्लॉक के ग्राम महुदा में बनने जा रहे एथेनाल प्लांट के लीज को निरस्त नही होने एवं 6 अक्टूबर को आबंटित जगह पर बोर खनन करने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में खनन रुकवाने पहुंचे ग्रामीणों के विरोध के बाद वहां से मशीन हटाया गया। वही आज सुबह पूर्व सरपंच वा भाजपा के कार्यकर्ता कामता पटेल और ग्रामीण रामू साहू को अम्लेश्वर पुलिस गांव से उठा ले गई। इससे ग्रामीणों ने काफी आक्रोश है।

कामता पटेल वह एक ग्रामीण रामू साहू को गिरफ्तार  किया। जिसके पश्चात दोनो को एसडीएम कोर्ट में पेश भी किया गया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेता पाटन पहुंचे है।

आज महुदा के ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर एसडीएम कार्यालय पाटन का घेराव कर ज्ञापन सौंपने ट्रैक्टर और पिकअप से पाटन पहुंचे है। जनपद के सामने से पैदल रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन के नाम तहसीलदार प्रकाश सोनी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल इसके निराकरण की मांग की है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर सहित सैकड़ों की संख्या में महुदा के महिला और पुरुष मौजूद रहे।

Exit mobile version