Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती किये जाने कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

* शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती किये जाने कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन-जिलाध्यक्ष छ0ग0प्रदेश तृतीय वर्ग शा0कर्मचारी संघ..

दुर्ग: छ0ग0राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शासन द्वारा नित नये अनुविभाग, तहसील, उपतहसील एवं अन्य शासकीय कार्यालय आरंभ किया जा रहा है परंतु सेट अनुसार विभागों में कर्मचारियों की नियुंक्ति शासन द्वारा नहीं किया जा रहा है।

बतादें कि वर्ष 2026-27 में अधिकांश विभागों में कर्मचारियों की बहुतायत में सेवानिवृत हो रही है। शासन द्वारा कर्मचारियों की भर्ती नहीं किये जाने के कारण अधिकांश शासकीय कार्यालयों/विभागों में (कार्य की अधिकता के कारण ) अधिकारीयों /कर्मचारियों द्वारा अपने साथ सहयोगी के रूप में गैर सरकारी व्यक्तियों को कार्यालय में रखकर उनसे शासकीय कार्य निष्पादित करवाया जा रहा है।

अतः वर्तमान सेटअप अनुसार शासकीय कार्यालयों/विभागों में कर्मचारियों की भर्ती किये जाने सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग एवं सचिव, वित्त विभाग छत्तीसगढ़ शासन, सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (कर्मचारी कल्याण शाखा) के नाम ज्ञापन कलेक्टर महोदय दुर्ग को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष-दुर्ग भानु प्रताप यादव द्वारा प्रेषित किया है।

Exit mobile version