Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले पर सीएम और कलेक्टर, एसपी को सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव : जिला मुख्यालय कोंडागांव के प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब के द्वारा लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले के संबंध में कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है।इस बारे में प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन कोंडागांव के अध्यक्ष इसरार अहमद ने कहा कि लगातार पत्रकारों पर असामाजिक तत्वों के द्वारा हमले किए जा रहे हैं।

जिससे पत्रकार जगत में भय का माहौल है,हाल ही में जगदलपुर प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य रितेश पांडे पर हुए जान लेवा हमले का कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन घोर निंदा करता है। साथ ही राज्य में जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करता है इस संबंध में कलेक्टर कोण्डागाँव एवं एसपी कोण्डागाँव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया एवं आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

Exit mobile version