Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पेंशन एवं वेतन निर्धारण हेतु जिला एवं तहसील स्तर पर कैम्प आयोजित करने ज्ञापन

* पेंशन एवं वेतन निर्धारण हेतु जिला एवं तहसील स्तर पर कैम्प आयोजित करने ज्ञापन- जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव…

दुर्ग: छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि छ0ग0 नवा रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक/पे0भ0नि0/पेशन-13/ 2026 दिनांक 23/01/2026 के पत्र अनुसार छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा वित्त विभाग को कार्यक्रम आयोजन हेतु दिनांक 23/01/2026 से 30/01/2026 समय निधारित किया गया है।

संचालनालय द्वारा उक्त अवधि में संभाग स्तर एवं जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर पेंशन एवं वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण करने निदेर्शित किया गया है।

उक्त निर्देशानुसार दुर्ग संभाग अंतर्गत जिला कार्यालय दुर्ग/तहसील कार्यालयों एवं अन्य विभागों में कार्यरत अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण करने वाले कर्मचारियों का रोस्टर अनुसार शिविर लगाकर पेंशन एवं वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण किये जाने सचिव, छ0ग0 शासन वित्त विभाग रायपुर एव संचालक,पेंशन एवं भविष्य निधि,ब्लाक ए, तृतीयतल, इन्द्रावती भवन अटल नगर, नवा रायपुर को कलेक्टर महोदय दुर्ग के माध्यम ज्ञापन प्रेषित किया है। उक्त जानकारी भानु प्रताप यादव जिलाघ्यक्ष, छ0ग0प्रदेश तृतीय वर्ग शा0कर्मचारी संध-दुर्ग एवं मीडिया प्रभारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग द्वारा दी गई।

Exit mobile version