Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आदिवासी समाज की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट 

आदिवासी समाज की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।  पैलीमेटा परिक्षेत्र के आदिवासी समाज के प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी मांगों को लेकर पूर्व विधायक श्री कोमल जंघेल जी के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य भेंट-मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष पैलीमेटा में सर्वसुविधायुक्त आदिवासी भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी। पैलीमेटा 34 गांवों के आदिवासी समाज का प्रमुख केंद्र है, इसलिए समाज के सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त भवन की आवश्यकता बताई गई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने आदिवासी भवन की स्वीकृति के संबंध में सकारात्मक आश्वासन देते हुए पैलीमेटा में प्रस्तावित भूमिपूजन कार्यक्रम का निमंत्रण स्वीकार किया तथा कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री कोमल जंघेल जी ने क्षेत्र के व्यापक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखे। इनमें पैलीमेटा के सुरही जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, जंगलपुर (बुंदेली) में धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने तथा क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं विकास संबंधी प्रस्ताव शामिल रहे।

साथ ही, नवगठित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले को विकास की प्राथमिकता में रखते हुए शिक्षा, सड़क, सिंचाई, पर्यटन, कृषि एवं ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री जी के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का साल ओढ़ाकर, आदिवासी गमछा एवं माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री कोमल जंघेल जी के साथ सरपंच श्री कुमार पाल, ग्राम पटेल श्री मोहन मरावी, जनपद सदस्य श्री कासी राम पोर्ते, पूर्व जनपद सदस्य श्री अमर सिंह मरावी, श्री कंसा राम पोर्ते, श्रीमती गीता मरावी एवं श्री बीरेंद्र कुमार सहित आदिवासी समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version