रिपोर्टर – युसूफ खान अंडा दुर्ग
Cg24News-R :-आज ग्राम मचांदूर में किसान प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम मचांदूर, सिर्री, कातरो एवं मातरो के किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी किसान–मजदूर अधिकार सभा के आयोजन की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सभा के प्रचार-प्रसार, किसानों एवं मजदूरों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गरीबाराम, जसलोक, गजेन्द्र साहू, रनमत, थानसिंग, खेमलाल एवं युगल किशोर, ढालेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 18 जनवरी को चंदखुरी में आयोजित किसान–मजदूर अधिकार सभा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क कर किसानों और मजदूरों को संगठित किया जाएगा।
