Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मेडिकल वाले ने बुखार से पीड़ित महिल को लगाया इंजेक्शन, महिला की हुई शीघ्र मौत

कांकेर : पंखाजूर इलाके के गांव कापसी में मेडिकल संचालक द्वारा बीमार महिला को इंजेक्शन लगाने से उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद संचालक मेडिकल बंद कर वहा से फरार हो गया। साथ ही अपना मोबाइल भी बंद कर दिया, जिसकी तलाश अभी भी जारी है। संचालक मेडिकल स्टोर्स के आड़ में अपनी की दुकानदारी भी चलाता है। परलकोट इलाके के गांव पीवी 34 निवासी मालति डाकुआ पति बलराम उम्र 55 साल विगत 3 दिनों से बुखार से पीड़ित थी। सोमवार के दिन को वह अपने दामाद वरूण सिकदार के साथ इलाज कराने झोलाछाप डॉक्टर मेडिकल संचालक जगदीश विश्वास के पास गयी।

कापसी में झोलाछाप डॉक्टर बस्तर मेडिकल के नाम से एक मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। इसी की आड़ में अपनी झोलाछाप डॉक्टरी भी करता है। साथ ही एक लैब भी चलाता है। महिला इलाज के लिए उसके पास पहुंची तो मेडिकल स्टोर संचालक ने पहले महिला का खून जांच किया। रिपोर्ट में महिला को टायफायड से पीड़ित बताया। जिसके बाद मेडिकल संचालक ने महिला को एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के महज आठ से दस मिनट बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसी समय महिला कि मौत हो गई।

Exit mobile version