Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुएं में तैरती मिली मैकेनिक की लाश

कोरबा : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है ,बता दे की जिले के पथरीपारा में मंगलवार दोपहर को कुएं में तैरती हुई एक युवक की लाश मिली। मृत 29 साल का रामप्रवेश राम गैरेज में मिस्त्री का काम करता था। यह घटना रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बालको मुख्य मार्ग के पास की है।

जानकारी के मुताबिक सुबह से ही रामप्रवेश कहीं नजर नहीं आ रहा था, तब उसकी पत्नी रामकुंवर ने उसे ढूंढना शुरू किया। जंहा वो कुएं तक गई और उसमें झांककर देखा, तो उसमें उसके पति की लाश तैरती नजर आई। इस पर उसने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। इस घटना के बारे में जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने रामप्रवेश की लाश कुएं से निकाली, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिर भी ग्रामीण और परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दे की रामप्रवेश अपनी पत्नी रामकुंवर और अपनी 9 साल की बच्ची के साथ रहता था। फिलहाल उसकी पत्नी गर्भवती है। मृतक के बड़े भाई इकराम प्रसाद ने बताया कि उसने भाई की जान बचाने के लिए कुएं में छलांग भी लगाई और उसे रस्सी से बांधकर निकाला, लेकिन वो बच नहीं सका। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। वही जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

Exit mobile version