रायपुर : गर्मी के के बाद अब बारिश और शर्दी का मौसम आ गया है जिससे कि जिनके सिर पर छत नहीं है जो रेलवे स्टेशनों में भटकते हुए खुले में रात बिताते हैं ऐसे लोगों को भावना फाउंडेशन के तत्वाधान में श्री साफा हाउस के सौजन्य से गर्म कपड़े का वितरण किया जा रहा है।
भावना फाउंडेशन के संस्थापक बालोद जिले के दीपक थवानी ने बताया कि जल्द ही पहल रायपुर के बाद बालोद, डौंडीलोहारा व बस्तर क्षेत्र के लोगों के बीच भी शुरू होगी। बरसात के बाद ठंड का मौसम भी आने लगे वाला है। ज्यादा बारिश होती है तो ठंड भी बढ़ जाती है। ऐसे में यह गर्म कपड़े जरूरतमंदों का काफी काम आ रहा है।
फाउंडेशन के सदस्य प्रिया गुप्ता, कृष्णा टांडेकर, शकील खान,माधुरी सिंह,एबीवीपी से निखिल तिवारी,राजू लहरे, तन्मय वर्मा,आशुतोष गुप्ता, निखिल गिरी गोस्वामी, प्रशान्त,भूपेंद्र चंद्रा, संघप्रिय जायसवाल, और अन्य सदस्य इस मुहिम के सहभागी बने।
सत्य और निष्पक्ष खबरों के लिए “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” चैनल को सब्सक्राइब करें। एवं अपनी खबरों फ़ोटो/वीडियो 940 641 4023 नंबर पर WhatsApp करें
