Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महापौर मधुसूदन यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, वार्ड नंबर 2 में जमाल खान के नेतृत्व में हुआ आयोजन

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव, वार्ड क्रमांक 2 में राजनांदगांव नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा सोशल मीडिया उत्तर मंडल के सहसंयोजक जमाल खान के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केक काटकर महापौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और मधुसूदन यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। समारोह में स्थानीय युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जमाल खान ने कहा कि, मधुसूदन यादव जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं और शहर के विकास को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने महापौर के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने भी महापौर के सहज व्यवहार और आम जनता से जुड़ाव को उनकी लोकप्रियता की वजह बताते हुए जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version